युवक की डूबने से मौत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) :
थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में तालाब में नहाने के दौरान सोमवार को एक युवक की मौत डूबने से हो गई। मृतक पाडवां गांव निवासी सालिम मियां के पुत्र नूर मोहम्मद (20) बताया जाता है। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि पाडवा गांव से नूर मोहम्मद अपने दोस्तों के साथ सोमवार की दोपहर बारिश के दौरान रसूलपुर गांव में बालू के खोदाई किए गए तालाब में नहाने चला गया। तालाब में छलांग लगाने के दौरान बालू में नीचे जाकर फंस गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।




Recent Comments