​*मधेपुरा: मुरलीगंज में दिन दहारे अपराधी ने व्यपारी को लूट कर मारी गोली।*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा,बिहार👉
 मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना के पूर्णिया जिला सिमा क्षेत्र में एन एच 107 पर स्टार ढाबा के नजदीक मुकेश कुमार भगत पिता सैनी भगत दुर्गास्थान सिंघेस्वर निवासी को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियो ने गोली मारी। प्राप्त जानकारी अनुसार सिंघेस्वर के चदरा व्यापारी मुकेश भगत भाड़े के मिनी ट्रक बी आर 11 जी ए 2677 से गुलाबबाग जा रहा था। 
घटना के सबंध में ट्रक ड्राइबर पिंटू यादव पिता योगेन्द्र यादव गौरी पुर वार्ड 3 सिंघेस्वर निवासी ने बताया कि हमलोग जैसे ही मुरलीगंज से स्टार ढाबा के नजदीक पहुंचे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियो ने गाड़ी को ओभरटेक कर रूकवाया , गाड़ी रुकी भी नहीं थी कि दो युवको ने दोनों तरफ से गेट पर चढ़ गया और सह चालक की सिट पर बैठे मुकेश को और मुझे गाली गलौज करते हुवे , कहा रुपया कहाँ है ,जल्दी लाओ , मुकेश ने कहा की रुपया नही है मेरे पास , इतने में अपराधी की नजर निचे रखे झोले पर पर गयी जिसे देखते ही झोले पर झपटा मारा । मुकेश के द्वारा विरोध करने पर तुरन्त अपराधी ने मुकेश की छाती में गोली मार दी और रूपये ले कर वापस मुरलीगंज की तरफ भागा। मैंने चीखा चिल्लाया , चोर चोर हल्ला किया । मोटरसाइकिल वाले को रोककर कहा की उसे पकड़िये गोली मारकर भाग रहा है किसी ने मेरी मदद नही की। यह कहकर की मुझे भी गोली मार देगा। ट्रक चालक पिंटू यादव ने गाड़ी घुमाकर मुरलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया और ड्यूटी पर तैनात डॉ राजेश कुमार को गोली लगने की जानकारी दि। घटना की जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने अस्पताल पहुँच कर मामले की तहकीकात में जुट गयी। मुकेश की स्थिति को गंभीर बताते हुवे डॉ राजेश कुमार ने बेहतर इलाज़ के लिए उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। तब तक मुकेश के परिजन अस्पताल पहुँच कर मुकेश को बेहतर इलाज़ के लिए पूर्णिया ले गया। 
इस सम्बन्ध  में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक और चालक को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला जानकीनगर थाना क्षेत्राधिन का है घटना की जानकारी जानकीनगर थाना को दे दी गयी है और अपराधी को पकड़ने में पुलिस जुट गयी है।