सारण :नगरा में वाईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का उद्घटान
#रिपोर्ट-विकास कुमार /नगरा

नगरा /सारण
वाईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का उद्घटान यदुवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजन नवीन यादव फीता काटकर किया। सेमीफाइनल का मैच रामपुर खेल मैदान में खैरा हरेराम के टोला और महुआनी के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरेराम टोला की टीम ने 16 ओवर में 142 रन बनाये, जबाबी पारी खेलते हुए महुआनी की टीम 15.5 ओवर में 140 रन में ही सिमट गई, इस मैच में बढिया प्रदर्शन के लिये अंशु कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया, विजेता टीम को आयोजन कर्ता द्वारा ट्राफी प्रदान की गयी, इस टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता धर्मेंद्र कुमार राय,सन्देश कुमार,आलोक कुमार ,संजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद थे,