जहाजपुर:नगर के इतिहास मे पहला पालिका बोर्ड,जनता से मांगे सुझाव
आज़ाद नेब
जहाजपुर 15 अप्रैल। जब से भाजपा का चेयरमैन पालिका मे मनोनीत हुए जब से जहाजपुर की गंगा के नाम से जानने वाली नागदी की सफ़ाई को लेकर गम्भीरता दिखाई है। चेयरमैन नरेश मीणा के साथ साथ मनोनीत पार्षद दिनेश पत्रिया,पार्षद राजीव काटीयां,श्याम चौधरी इनके साथ सफ़ाई अभियान मे कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहे। 
आज इस सफ़ाई अभियान को लेकर भाजपा चेयरमैन सहित पार्षदों ने नगरवासीयों से अपील कि की नागदी नदी की सुंदरता से जुड़े प्रस्ताव नगर पालिका कार्यालय में 20 अप्रेल तक आम जन लिखित में दे ताकि सकारात्मक सुझावों को शामिल करते हुए नदी का सौंदर्य करन की योजना बना कर मूर्त रूप दिया जा सके सभी की योजना विचार और राय लिखित में सादर आमंत्रित है। नदी की खुदाई का काम अंतिम चरण में है। आमजन के सहयोग,स्नेह और आशीष यज्ञपुर की गंगा की सफाई के लिए चाहिए नदी के पुराने रास्ते खोले जा चुके है जब ही अधूरा नाला पूरा होगा और पुलिया का निर्माण मई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा आप सभी से निवेदन है जहाजपुर की गंगा के किनारे जाए अपने विचार दे वैसे हम सभी रास्तो को पक्का नदी के दोनों ओर फुटपाथ बना कर बिजली के खंभे ओर गार्डन बनाने की योजना तैयार की है साथ ही गन्दगी नदी में नही जाए ट्रेंच बनाने की भी योजना है फिर भी यज्ञपुर वासियो के सकारात्मक सुझाव सादर आमंत्रित है।
निवेदक
चैयरमेन ओर भाजपा के पार्षद