नौतन:– गंडक नदी मे नावपलटी -डूबने से गई तीन लड़कीयो की जान

दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :–नौतन :– बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा पंचायत के पोखरिया गांव के समीप बूढी गंडक नदी मे मंगलवार को तीन लड़कीयो की डूबने की घटना प्रकाश मे आयी है । स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि प्रेमलता कुमारी पिता नन्दलाल प्रसाद, अंतिमा कुमारी पिता टिमल प्रसाद दोनो पखनाहा डूमरिया निवासी तथा लौकरीया निवासी छोटेलाल प्रसाद की पुत्री मनीषा कुमारी मवेशियो के चारा लाने के लिए नदी उस पार गई हुई थी । मवेशियो के चारा लेकर आने के क्रम मे नदी मे नाव पलटी मार दी, जिसमे तीनो लड़कियाँ डूब गई । नाविक तथा नाव पर तैराक सवार लोगो की मदद से डूबी हुई लड़कीयो का लाश को नदी से बाहर निकाला गया क्षेत्र मे घटना के कारण मातमी छायी हुई है परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।




Recent Comments