*मधेपुरा:चैती छठ आज है संध्या में होगा अर्द्ध*
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा 👉
कांचहि बांस के बहंगी, बहंगी लचकत जाय… केलवा के पात पे उगहो सुरुज देव… से गंगा घाट गूंजायमान हो रहा है. जिले के लगभग सभी घाटों को तैयार कर लिया गया है। लोकआस्था का महापर्व चैती छठ का आज रविवार को तीसरा दिन है।
शाम में परवैतिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुक्रवार से शुरू हो गया। चार दिनों के इस महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रतियों ने सुबह स्नान कर विधि-विधान से भगवान भास्कर की आराधना की। पूजा के बाद उन्होंने कद्दू-भात और दाल का प्रसाद ग्रहण किया।परिजनों के बीच भी प्रसाद वितरित किया गया। घरों में नहाय-खाय की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी।
घरों की साफ-सफाई का पूरा हो चुका है। रविवार को छठ व्रती संध्या अर्घ्य के लिए घाटों तक जाएंगे।सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिनों का अनुष्ठान पूरा होगा।
मधेपुरा के सभी प्रखंड क्षेत्रों में चैती छठ करने वाले व्रतियों की संख्या बढ़ रही है। छठ पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्रियों की बिक्री बढ़ गयी है। चारों ओर धार्मिक गीतों का शोर सुनायी दे रहा है।




Recent Comments