मढ़ौरा (सारण): कोविड19 से संक्रमित स्थानीय प्रखंड के ग्राम नथुआ पोस्ट अवारी थाना मढ़ौरा सारण के निवासी की मृत्यु पिछले दिनों 22 मई 2020 को इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में हो गई, जिनकी एक पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा कार्यालय मरहौरा में थी, इस संक्रमण से मृत्यु होने वाले पहले मरीज सारण के मढौरा प्रखंड के नथुआ निवासी 48 वर्षीय ब्यक्ति थे,उनकी पत्नी एवं उत्तराधिकारी श्रीमती मुन्नी देवी के द्वारा अपने बीमा अभिकर्ता के माध्यम से आवश्यक सभी प्रपत्र मृत्यु दावा के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक को 29 मई 2020 को दिया गया एवं मृत्यु दावा का भुगतान का तुरंत भुगतान करने की बात कहीं गई जिसके बाद भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक श्री मिथिलेश पुष्कर आवश्यक कागजातों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के उत्तराधिकारी एवं पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी के बैंक खाते में मृत्यु दावा की राशि ₹132100 का भुगतान महज 4 घंटों में उनके बैंक अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कर दिया।इसमें दावा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री ओम प्रकाश सर
का भी विशेष योगदान रहा ।इस मौके पर मृतक के बीमा अभिकर्ता बच्चा कुमार सिंह कोड संख्या 1197 ने शाखा प्रबंधक एवं दवा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी का आभार व्यक्त किया वही शाखा प्रबंधक के द्वारा कहा गया कि भारतीय जीवन बीमा निगम ने हमेशा अपने पॉलिसी धारकों को समय से परिपक्वता राशि एवम डेथ क्लेम का भुगतान करता आया है। वही मृत्यु दावे का भी भुगतान महज 4 घंटों में कर कर के एक मिसाल कायम की जिससे साबित होता है कि जो भारतीय जीवन बीमा का स्लोगन है जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी, जो पूर्ण रूप से इस बात को प्रमाणित करता है कि भारतीय जीवन बीमा निगम हमेशा अपने पॉलिसी धारकों के सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहा है। जिससे आम जनों का भारतीय जीवन बीमा निगम पर विश्वास कायम है।