सारण :चलान के चक्कर में जाम से कराहता रहा छपरा पटना मुख्य सड़क –
#***********************************#
प्रतिदिन कट रहे है अधिकतम 600 वाहनों का चलान,जबकि आ रही है 1500 गाड़ीयां -:
#**********************************#
स्कूली वाहन व इमरजेंसी वाहन को बदलना पड़ रहा है मार्ग-:
#***********************************#
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज (छपरा)
ई चलान के चक्कर में छपरा पटना मुख्य सड़क से जुड़े अवतार नगर से भिखारी चौक तक के आम से खास लोग को काफी परेशानी हो रही है। जिसकी कोई सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कारण है ई चलान के कारण भिखारी चौक से लेकर अवतार नगर तक सड़क के किनारे ट्रकों की लंबी लाईन लगी हुइ है। दिन में तो ऐन केन तरीके से वाहन दो घंटे के बजाए पांच घंटे में अपने गंतव्य को काफी मशक्कत से चल भी जा रहे है लेकिन रात में तो वो भी संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण स्कूल बस ग्रामीण क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रही जिससे बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं । वहीं छपरा कोचिंग करने जाने वाले छात्रों का हाल तो और भी खराब है उनका या तो कोचिंग छूट जा रहा है अन्यथा लेट पहुंचने के कारण एक से दो घंटे के बजाए आधा घंटा से पैतालीस मिनट ही पढ़ना पड़ रहा है। ई चलान के कारण जाम का यह सिलसिला बुधवार से चल रहा है। जिससे आम से खास तो चालक व खलासी को भी काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। पटना जाने वाले मरीजों की जान अटकी रह रही है। कारण है डोरीगंज में ई चलान का कटना। जहां प्रतिदिन हजारों गाड़ीयां बालू लादने आती है और जाती है। जिसमें सरकारी आदेश से बुधवार से ई चलान काटने के कारण प्रतिदिन 600 गाड़ियों का ही चलान कट पा रहा है। जिससे जाम से मुक्ति पाना अभी संभव नहीं दिख रहा है। लिहाजा प्रशासन के सामने एक और समस्या खड़ी होने वाली है। क्योंकि छपरा पटना मुख्य सड़क तीन दिनों से जाम चलने के कारण स्कूली बच्चों का स्कूल छूट रहा है तो कई आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा आ रही है। प्रशासन द्वारा जल्द कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया तो एक नइ परेशानी खड़ी हो जायेगी । इस संबध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि धीरे धीरे चलान कटने में तेजी आ रही है। बहुत जल्द ही स्थिति नियंत्रित हो जायेगा और वाहनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा । वहीं मुफ्फसिल थाना द्वारा भी बड़ी गाड़ीयां को गड़खा की तरफ से भेजा जा रहा है ताकि स्थिति नियंत्रित हो सके। स्थिति नियंत्रित होते ही बड़ी गाड़ीयो का परिचालन विधिवत होने लगेगा।





Recent Comments