सीवान :वार्ड सदस्यों ने सरकार को चेताया
—————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए पचरुखी से राकेश सिंह लववंशी
—————————————–
पचरूखी :- प्रखंड के वार्ड सदस्यों की एक बैठक प्रखंड मुख्यालय में सुरवाला पंचायत के वार्ड सदस्य सह माले नेता हसरत हुसैन की अध्यक्षता में की गयी।बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष के पद पर हसरत हुसैन,सचिव पद पर मनोरंजन ओझा,तथा कोषाध्यक्ष पद पर ब्रह्मा सिंह का चुनाव किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री हुसैन ने कहा कि सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में जो संशोधन का प्रस्ताव किया है।वह स्वागत योग्य है।इसके लिए हम सरकार को धन्यवाद देते हैं।लेकिन अगर सरकार अपने कदम को पीछे खीचेगी तो पचरूखी प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।सभा को उषा देवी,सीमा देवी,विजांती देवी,मनोहर शर्मा,  संजय कुमार सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित थे।बैठक की समाप्ति के उपरांत जिला पार्षद जयकरन महतो की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों ने बीडीओ पचरुखी से मिल कर अपनी मांगों के संबंध में विचार-विमर्श भी किया।