• क्वारेंटाइन को लेकर विवाद पैदा न करें प्रवासी – मुखिया संगम बाबा

सारण/इसुआपुर । बिहार प्रदेश के बाहर राज्यों से गांवों में प्रवेश कर रहे प्रवासी लोग क्वारेंटाईन होकर व्यवस्था को बनाये रखने में प्रशासन-डाक्टर और पंचायत प्रतिनिधियों की मदद करें न की क्वारंटाईन को लेकर झगङा-झंझट कर कुव्यवस्था फैलायें । उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने गाँवों में पहूँच रहे प्रवासी लोगों को स्वेच्छा से क्वारेंटाईन होने को लेकर कही । वहीं संगम बाबा ने प्रवासियों से कहा की जब 60 दिन तक बाहर प्रदेशों में कष्टों का सामना कर आप अपने गाँव तक आ गये हैं तो थोङा सा और सहयोग कर व्यवस्था के अनुसार क्वारेंटाईन होकर कोरोना के संक्रमण से अपने आपको और अपने समाज को बचाने में सहयोग करें । बेवजह क्वारेंटाईन होने को लेकर गाँवों में झगरा-झंझट न करें । वहीं संगम बाबा ने प्रखंड के सढवारा-चहपुरा, इसुआपुर, डटरा, बंगरा, सिसवाँ, लौवाँ, रामपुरअटौली, हंकारपुर समेत आधा दर्जन से अधिक गाँव के जरुरतमंद और असहायों के बीच खाद्य सामग्री के हजारों पैकेट का वितरण किया । मौके पर विभिन्न गाँवों में चकहन राजदेव राय, इसुआपुर- रफिक अंसारी, बंगरा-जावेद अंसारी, पिन्टू कुमार, बासुदेव महतो, वार्ड मोहन साह, धीरज महतो, पप्पू राय, सुदीश महतो, बबलू महतो, मुकेश महतो, जितेन्द्र राम, राजेश रंजन मौजूद थे ।




Recent Comments