भीलवाड़ा:उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com) 
भीलवाडा, 18 मई।  अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री आनन्दी लाल वैष्णव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी समय समय पर नियमित रुप से खाद्य पदार्थो की जांच करते रहे एवं उपभोक्ता के हितों का पूरा ध्यान रखें।  अति. जिला कलक्टर ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ता संरक्षण परिषद की त्रौमासिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक को अन्नपूर्णा भण्डार में मिलने वाली सामग्रियों का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिये।  बैठक में रसद अधिकारी ने बताया कि अबतक जिले में 166 अन्न्पूर्णा भण्डार खोले जा चुके हैं एवं वर्तमान लक्ष्यानुसार की प्रगति में  3 और अन्नपूर्णा भण्डार खोले जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि जिले में जारी दोहरे राशन कार्डो में से 62 हजार 605 राशन कार्ड कम किये जा चुके हैं एवं शेष रहे राशन कार्डो को भी शीघ्र ही कम कर दिया जायेगा।  बैठक में अति. जिला कलक्टर ने एन.एफ.एस. ए. के तहत सूचियों के शुद्धिकरण के कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिये।  बैठक में रसद अधिकारी ने उपभोक्ताओं के हितों के लिये किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया। 
बैठक में जिला रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक, प्रवर्तन अधिकारी श्री अमरेन्द्र मिश्रा सहित क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के सदस्य उपस्थित थे।