
प्रखंड के महम्मदपुर स्थित ऐनी गांव की घटना
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के ऐनी गाव मे सोमवार की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवा समाजसेवी पिन्टू शर्मा के महगनी के बगीचे मे चोरी -छिपे घुस कर करीव चार दर्जन मोहगनी के नये पौधे को तोड़ कर छतिग्रस्त कर दिया । इस संबंध में पीड़ीत पिंटु शर्मा ने बलवाहाट ओपी में लिखित आवेदन देकर मामले की छानबीन कर दोषी को पकड़ने का गुहार लगाई है।
इससे संबंध में पिंटु शर्मा ने बताया कि इस घटना से पुरा परिवार काफी परेशान व हताश हूं क्योकि पौधे बच्चे की तरह होते है काफी मेहनत व लगन से अपने बगीचे में दिन रात की मेहनत से लगाया था पल भर में ही सारी मेहनत पर अज्ञात ने पानी फेर दिया। उन्होंने ने कहा कि बीते दिनो से मेरे साथ कई बार इस तरह की घटना हो चुका है ।क्योकि ये एक सिर्फ ईर्ष्या और जलन से सोची समझी चाल का आभास होता है ।
ओपी प्रभारी सुमन कुमार ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर ली जायेगी।




Recent Comments