
सदर प्रखण्ड स्वच्छताग्रही संघ का हुआ गठन,राजीव बने संघ के सदर प्रखण्ड अध्यक्ष
डोरीगंज(सारण): सदर प्रखण्ड के स्वच्छताग्रहियों की बैठक जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रांगण मे आयोजित की गयी जिसमे सर्वसम्मति से स्वच्छताग्रही संघ का गठन किया गया ।
बैठक मे उपस्थित सभी स्वच्छताग्रहियों ने सर्वसम्मति से सदर प्रखण्ड कमिटी का गठन किया जिसमे राजीव कुमार को प्रखण्ड अध्यक्ष , दशरथ जी को उपाध्यक्ष , मुकुल कुमार को सचिव , राजेश कुमार यादव को उपसचिव , रणवीर कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष , पप्पु कुमार को उप कोषाध्यक्ष , शारदा देवी एवं अभिषेक कुमार को प्रवक्ता , देवनाथ चौधरी को मिडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया ।
वही सलाहकार समिति मे कमलेश कुमार एवं अर्जुन कुमार को मनोनीत किया गया ।
अध्यक्ष मनोनीत होने पर राजीव कुमार ने सभी के प्रति अभार प्रकट करते हुए सबों को साथ लेकर चलने की बात कही ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से स्वच्छताग्रही अर्जुन कुमार सिंह , अजय कुमार , मनीष कुमार गिरि , अनिल कुमार , अनौज कुमार सिंह सहित सभी स्वच्छताग्रही उपस्थित थे ।




Recent Comments