रेल फैक्ट्री में नौकरी अौर बकाया मुआवजा को लेकर भूमिदाता किसानों ने रेल फैक्ट्री गेट पर दिया धरना
मढ़ौरा (सारण):
रेल डीजल इंजन कारखाना तालपुरैना में स्थानीय लोगों की नौकड़ी अौर बकाया मुवाबजा के भुगतान की मांग को लेकर दर्जनों भूमिदाता किसान फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एक दिवसीय धरना दिया I डीएलएफ किसान मजदुर संघ के बैनर तले मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित के नेतॄत्व में भूमिदाता किसान पुरे दिन धरना पर बैठे रहे I किसानो का कहना था कि वे काफी पहले से अपनी मांग को लेकर प्रर्यत्नशील है लेकिन निर्माण कंपनी उनकी मांग को अनसुना कर रही है I धरना के दौरान भूमिदाता किसान फैक्ट्री के लिए जमीन देने वाले परिवार से स्थाई नौकड़ी और बकाया गैरमजरुआ मालिकान का भुगतान अविलम्ब करने की मांग रखी I किसानों का कहना था कि वे फैक्ट्री निर्माण के लिए सदैव सहयोगात्मक रहे है I अब निर्माण कार्य समाप्त होने को है, अगर स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलता है तों यह यहां के भूमिदाता किसान के साथ अन्याय होगा I
ロ सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक धरना पर बैठे रहे किसान –
रेल फैक्ट्री के मुख्य गेट पर सुबह के सात से किसान धरना स्थल पर पहुंच गए और शाम 5 बजे तक दर्जनों की संख्या में भूमिदाता किसान धरना स्थल पर बने रहे I धरना का नेतृत्व कर रहे हर्षवर्धन दीक्षित, प्रिय रंजन पाण्डेय, भरदुल प्रसाद ने कहा कि रेल फैक्ट्री को भूमिदाता किसान को उनकी मांग माननी होगी। यह उनका अधिकार है,अगर रेल फैक्ट्री उसकी मांग को नही मानती तो आगे तीव्र आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी ।
ロ रेल निर्माण कम्पनी बाहर से कर रही है नियोजन-
भूमिदाता किसानों ने आरोप लगाया कि माली, हाउस किपींग ,हेल्फर जैसे छोटे पद पर भी रेल निर्माण फैक्ट्री जेई बाहर के लड़को को रख रही है।जबकि स्थानीय युवा काबिल होने पर भी नौकड़ी के लिए भटक रहे है I आईटीआई कर चूके स्थानीय यूवा को भी जगह नही मिल रहा है। वही डिप्लोमा अौर बीटेक कर चूके स्थानीय यूवा को भी निर्माण कम्पनी तरजीह नही दे रही है ।
ロ स्थानीय लोगो रखी मांग-
स्थानीय लोगों को कारखाना कैम्पस में शिविर के माध्यम से नौकरी दिया जाए । भूमिदाता परिवार जिनके भी बकाया का भुगतान नहीं हुआ है अविल्ब भुगतान करवाया जाएं। किसानों ने अपना जमीन बिना किसी हिचक का रेल फैक्ट्री को दिया था। अब रेल फैक्ट्री को भी चाहिये कि वे भूमिदाता किसानों के साथ भी सकरात्मक पक्ष रखे ।
ロ निर्माण कम्पनी ने कहा नहीं है बहुत स्कोप –
मुद्दे पर जेई ने अपने स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि वह कंपनी स्किल्ड लोगों को ही रखेगी I डिप्लोमा से भी ऐसे युवा को ही जगह मिलेगा जो सत्र 2017-18 में पास आउट होंगे I इसके लिए भी मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल और मेगाट्रोनिक्स ट्रेड से ही बच्चें ही लिए जायेंगेI
ロ धरना में ये लोग थे मौजूद –
मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि व डीएफएल के महासचिव हर्षवर्धन दीक्षित,प्रिय रंजन पाण्डेय,भरदुल प्रसाद,नन्द बिहारी प्रसाद,राजेश राय,राकेश राय,शंभु राय, बीडीसी मिथलेश राय,झूलन राय,संजय राय,नागेन्द्र राय,लगन राय,सुनील राय,भुलेन्द्र राय सहित तीन दर्जन से अधिक भूमिदाता किसान व अन्य शामिल थे I
#साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर,मढ़ौरा- सारण ।