*भागलपुर:बिहार बॉल बैडमिंटन टीम का हुआ चयन प्रतियोगिता*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं नालंदा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 24 से 26 मार्च तक सोगरा हाई स्कूल, बिहारशरीफ (नालंदा) में आयोजित होने वाली 14वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) में भाग लेने के पूर्व चयन प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन महंत युगल नारायण उच्च विद्यालय शंभुआर,मधुबनी की प्राचार्या डॉ.रजनी झा एवं माधुरी हेल्थ केयर हॉस्पिटल के निदेशक सुजीत कुमार सिंह उर्फ कन्हैया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बिहार पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम के चयन के लिए चयन प्रतियोगिता आज महंत युगल नारायण उच्च विद्यालय शंभुआर, मधुबनी में संपन्न हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिला, अकादमी, संस्थान के 150 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से 13 पुरुष एवं 13 महिला खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया।
इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर थे। मौके पर राकेश तिवारी, नवीन कुमार नयन, मनोज झा, दिलीप सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, श्रवण कुमार, ज्ञानदेव कुमार मौजूद थे। मंच का संचालन दरभंगा बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रामा शंकर चौधरी ने किया।