माँ शीतला के पूजन तथा मेले की तैयारिया पूरी
राकेश सिंह फौजदार
भरतपुर 16 मार्च। राजस्थान के भरतपुर में शीतला अष्टमी पर आयोजित होने बाले माँ शीतला के पूजन तथा मेले की तैयारिया गुरुबार को पूरी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर में जामा मस्जिद तथा गंगा मन्दिर के समीप स्थित माँ शीतला के मंदिर पर शुक्रबार 17 मार्च को माता का सीरे-बासे से भोग लगा पूजन होगा तथा मेला भरेगा।