दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिले के तीन पुलिस अवर निरीक्षकों को विभाग ने बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण समारोह सोनपुर मेला 2019 में प्रशस्ति पत्र एवं नगद इनाम देकर सम्मानित किया है. सम्मान पाने वालों में तकनीकी सेल के अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार,कुमारबाग ओपी के प्रभारी राजीव रजक एवं वर्तमान चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा शामिल हैं. बता दें कि शिकारपुर थाना कांड संख्या 461/2019 के सफल एवं त्वरित उद्भेदन के लिए इनको सम्मानित किया गया है.शिकारपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग बैंकों के एटीएम से क्रमशः लगभग ₹2900000 एवं ₹300000 चोरों ने उड़ा लिए थे. इस पर त्वरित कार्रवाई कर सफल उद्भेदन कर कुछ ही दिनों में पुलिस ने लगभग ₹1500000 के साथ पांच अपराधियों को धर दबोचा था. इस काम को त्वरित एवं सफल तरीके से करने के कारण इन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद देकर सम्मानित किया गया है.इन दोनों अधिकारियों को सहकर्मियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने बधाई दी है.