प्रशासन ने दिलाया क्रेता को दखल कब्जा
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : ऋण अदा नहीं कर पाने की स्थिति में बैंक द्वारा न्यायिक तरीके से गुठनी के मानकी राइस मिल को नीलाम कराने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में डीआरटी से नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त आलोक कुमार ने क्रेता को दखल कब्जा दिलाया। केनरा बैंक सिवान के वरीय प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि गुठनी निवासी विजय कुमार ने 10 वर्ष पहले मानकी राइस मिल को मॉर्गेज रखकर केनरा बैंक मुख्य शाखा से 30 लाख रुपए का व्यवसायिक ऋण लिया था जो ब्याज सहित करीब एक करोड़ से भी अधिक हो गया था और ऋण धारक द्वारा कई वार नोटिस के बाद भी कर्ज नहीं चुकाया जा सका।




Recent Comments