
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित जदयू के उम्मीदवार प्रो.वीरेन्द्र नारायण यादव जीते
————-
⏩दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
————
⏩छपरा
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित जदयू के उम्मीदवार प्रो.वीरेन्द्र नारायण यादव
निर्वाचित घोषित किये गए। श्री यादव को कुल 28385तथा महाचंद्र प्रसाद सिंह को23271 मत प्राप्त हुआ।इस प्रकार 5114 मतों से महाचंद्र प्रसाद सिंह चुनाव हार गए तथा बीरेंद्र नारायण यादव ने इस सीट पर पहली बार कब्ज़ा जमाकर विधान पार्षद बन गए।मजेदार बात यह है कि श्री यादव सभी चक्रो में लगातार बढत बनाते रहे।यही नहीं द्वितीय वरीयता की गिनती में भी सभी अभ्यर्थियों में मत पाकर अपनी बढ़त को बरकरार रखे। वही दूसरी तरफ महाचंद्र सिंह के मत में भी यादव ने द्वितीय मत के रूप में 1545 मत प्राप्त किये। उधर विजय की घोषणा होते ही समर्थको में उत्साह बढ़ गया तथा पड़ाका छूटते गये।

समर्थको ने श्री यादव को माला पहनाकर तहे दिल से स्वागत किया तथा नारेबाजी की।लगातर सभी चक्रों के मतगणना मे बढ़त को भाप दिन से ही ज़दयू प्रत्याशी की जीत पक्की मान कार्यकता जीत की खुशी मना रहे थे ।




Recent Comments