*​भागलपुर:दिन दहाड़े शिक्षक को मारी गोली,हुई मौत*
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखण्ड के मध्य विद्यालय कमला कुंड में पदस्थापित  शिक्षक शंभू कुमार मंडल को आज शनिवार को पुलिस प्रशासन को धत्ता बताते हुए  विद्यालय में घुसकर अपराधियों द्वारा गोली कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।घायलावस्था में शिक्षक को सदर अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।लोगों में भय एवं आतंक का माहौल वयाप्त हो गया है।घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को अंजाम देकर अपराधकर्मी भाग निकले।
घटना को लेकर जहाँ मृतक परिजन के घर मातमी सन्नाटा पसरा है वहीँ शिक्षक परिवार इस कुकृत्य की घोर निंदा एवं तीव्र भर्त्सना करते हुए सरकार से मांग करती है शिक्षकों की सुरक्षा की गारंटी देते हुए अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करें।