
सीवान : सांसद ओमप्रकाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
सीवान :
जिले के लोगों को अब अपना पासपोर्ट बनवाने पटना नहीं जाना होगा, क्योंकि सिवान जिला मुख्यालय में ही पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रधान डाकघर में खुल गया है।पासपोर्ट बनाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रकिया भी आरंभ हो गयी है।
प्रसंगवश बताते चलें कि करीब वर्ष भर पूर्व स्थानीय भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर सिवान में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का अनुरोध किया था और इसके लिए सांसद श्री यादव ने एक मांग पत्र भी दिया था।यहां एक बात काबिले गौर है कि संपूर्ण बिहार में सबसे ज्यादा सीवान के लोग खाड़ी देशों व अन्य देशों में नौकरी करते हैं।साथ ही प्रदेश स्तर पर सीवान जिले के युवा हर साल सबसे ज्यादा पासपोर्ट बनवाते हैं। बताया जाता है कि सीवान जिला वर्ष 2016 में पूरे बिहार में पासपोर्ट बनवाने में प्रथम स्थान पर रहा था। रोजगार की तलाश में सीवान के युवाओं को खाड़ी देशों का रुख करना होता है। ऐसे में पासपोर्ट की जरूरत लाजमी है।पासपोर्ट सेवा केंद्र को क्षेत्रवासी जिले के शान के रूप देख रहे हैं।सीवान के लोगों में उक्त पासपोर्ट केंद्र खुलने से काफी खुशी है। सांसद ओमप्रकाश यादव ने आज दिप प्रज्वलित कर उक्त पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सांसद श्री यादव ने इसके लिए विदेश मंत्री शुषमा स्वराज को सीवान की जनता की तरफ से बधाई दी।




Recent Comments