फर्जी पत्रकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, दे रहा था महिला पत्रकार को फोन पर धमकी
तासीम अहमद (Edited by आज़ाद नेब )
गाज़ियाबाद 12 मई। बृहस्पतिवार की रात से सूरज प्रकाश शर्मा नाम के शख्स ने महिला पत्रकार सुनीता उपाध्याय को धमकियाँ देना शुरू कर दिया अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल भी किया। जिससे परेशान होकर महिला अपने नजदीकी पुलिस चौकी शालिमार गार्डन मे सुबह पहुँची और एक लिखित शिकायत दी व फोन काल रिकार्डिग भी सुनाई जिससे पुलिस ने सूरज प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
कुछ समय बाद पुलिस चौकी में रीयल हैल्प ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आँल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव ( तासीम अहमद) कुछ वरिष्ठ मीडियाकर्मी (अब्दुल रहमान, वरुन शर्मा, अतुल) आदि के साथ पहुँच गये।
आरोपी सूरज प्रकाश शर्मा भी अपने आप को 26 साल से अपने आप को एक मैगजीन का ब्यूरो हूँ बताने लगा। जब उसका परिचय पत्र माँगा गया तो नहीं दिखा पाया। चौकी से पुलिस आरोपी को तभी थाने ले गई।




Recent Comments