बेतिया – गौनाहा:– ​*सरकारी जमीन से सात हरा पेड काटने व कर्मी से झगडा करने पर सीओ ने कराया सहोदरा थाना मे FIR दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के दोमाढ पंचायत अंतर्गत बलबल गांव के चार लोगो पर अंचलाधिकारी ने गरमजरूआ जमीन से सात हरा पेड काटने व जांच कर्मी से झगड़ा करने का दुस्साहस करने को लेकर सहोदरा थाना मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
इस संबंध मे अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के द्वारा बताया गया की बलबल गांव के संम्भू महतो, उसके बेटा , पतोह और पत्नी के द्वारा सरकारी भूमि गरमजरूआ जमीन पर लगे सात सीसम का हरा पेड काटने का मामला हमारे पास आया । तो सीओ ने अंचल अमीन मंजय कुमार यादव व राजस्व कर्मचारी विनय कुमार को उक्त स्थल पर भेज कर जांच करवाया तो मामला सत्य पाया गया । अंचल अमीन व जांच टिम के द्वारा कटा हरा सीसम के पेड को जप्त कर गाड़ी मे लादा गया । लेकिन लादने के क्रम मे संभु महतो वह परीजनो के द्वारा जोर जबरदस्ती व झगड़ा कर काटी गई अवैध सीसम की लकडी को निचे गिरा दिया गया।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि अंचलाधिकारी के द्वारा सरकारी गरमजरूआ जमीन पर हरा पेड काटने व अंचल कर्मी से झगडा करने के आरोप मे संभु महतो उसके बेटा, पतोह, और पत्नी पर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । आवेदन के आलोक मे सहोदरा थाना मे काण्ड संख्या 95/17 दर्ज करते हुए अग्रेसर कार्रवाई की जा रही है ।