तरैया, सारण। कोरोना का रफ्तार धीरे- धीरे बढ़ते जा रहा हैं। जिससे प्रतिदिन प्रखंड क्षेत्र में भी संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होते जा रहा है। तरैया रेफरल अस्पताल में गुरुवार को एन्टीजन किट से 161 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया जिसमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं विभिन्न गांव के 18 व्यक्तियों का सेंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर गुरुवार को 161 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच एन्टीजन कीट से की गई, जिसमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और 150 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया की नंदनपुर, शीतलपुर, पोखरेड़ा गांव में एक-एक, परौना एवं शाहनेवाजपुर गांव में दो-दो, तथा गलिमापुर गांव में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को आवश्यक दवा देकर उनके घर में हीं होम क्वारेन्टीन कर उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं गुरुवार को पूर्व निर्धारित टिकाकरण स्थलों पर शिविर लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 59 व्यक्तियों ने कोविड-19 का टीका लिया तथा प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्राथमिक विद्यालय रामकोला में 18 से 44 वर्ष के लिए चल रहे टिकाकरण स्थल पर 198 व्यक्तियों ने टिका लगवाया। इस प्रकार गुरुवार को तरैया रेफरल अस्पताल द्वारा 257 व्यक्तियों का टिकाकरण किया गया। रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि लोग टीका लेने में दिलचस्पी लें। टिका लेने के बाद खुद सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित करावें। जो लोग टिका ले लिए है वे अपने घर परिवार व आसपास के लोगों को टिकाकरण के प्रेरित करें, उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे चरम पर है। ये समय हमारे धैर्य की परीक्षा का है। हमारा संयम हमें और हमारे अपनों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करेगा। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें और अफवाहों से बचते रहे हैं। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वाले लाभार्थी टीकाकरण के लिए COWIN/ Umang/Aarogyasetu के website पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के टिकाकरण के लिए slots बुकिंग कर सकते हैं। वहीं 45 वर्ष से अधिक व्यक्ति टिकाकरण स्थल पर या रेफरल अस्पताल तरैया में आकर तुरन्त रजिस्ट्रेशन कराकर टिका ले सकते हैं।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
- छपरा विधायक छोटी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा की पावन कलश यात्रा में लिया हिस्सा
- मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में मिलेगा सम्मान, भाजपा नेता राकेश सिंह ने दी बधाई
- मढ़ौरा: इसरौली पैक्स चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अध्यक्ष पद पर तीन और प्रबंध कारिणी के लिए 13 ने भरे पर्चे
- मढ़ौरा: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में एसडीपीओ ने बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ व लोहा-कबाड़ ठिकानों पर पहुंच की जांच पड़ताल
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा द्वारा पीड़ित को ₹2,00,000 की मुआवजा राशि का चेक किया गया प्रदान
- छपरा इप्टा का नाटक ‘द लास्ट क्राई’ सहरसा नाट्योत्सव के लिए चयनित, किशोर रंगकर्मियों ने तेज की तैयारी
Recent Comments