बेतिया – नौतन:– ​गलतफहमी के शिकार लोगो को सीओ ने समझाया ।।
पहले से बने जाति निवास का मान्यता होगा राशन कार्ड बनवाने मे ।।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :–
नौतन — प्रखंड मुख्यालय परिसर मे निवास बनवाने आये लोगो को सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने समझाया कि गलतफहमी का शिकार न हो । निवास और जाति का भैलू खत्म नही होता अगर स्थायी निवास है तो कभी का भी हो आप लोग उसका उपयोग करे  मान्यता होगी। करेंट निवास बनवाने की कोई आवश्यकता नही है । आर टी पीएस काउन्टर के पास लाइन मे खडे लोगो को सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने समझाया। गांव देहात मे कुछ लोग यह अफवाह फैला दिया है  कि छः महीने के पुर्व के जाति व निवास मान्य नही होंगे । उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यालय मे इस संबंध मे जगह जगह पोस्टर भी चिपकाये गये । पहले उसे पढे और गलतफहमी से बचे ।।