बेतिया – ​*मटीयरीया :- महिला उत्पीड़न के मामले एक को पकड भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सोमवार को मटीयरीया पुलिस ने महिला उत्पीड़न मामले नरकटियागंज से एक को पकड कर जेल भेज दिया है ।
विदित हो कि गिरफ्तार हुऐ युवक की पत्नी ने थाने मे एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी । महिला का कहना है की उसके पति फिरोज अंसारी के द्वारा दुसरी शादी कर उसे पर जिने मरने के लिए सडको पर छोड़ दिया गया है । 
आवेदन के आलोक मे मटियरिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को नरकटियागंज से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि महिला के आवेदन पर उसके पति फिरोज अंसारी को नरकटियागंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।