जयप्रभा सेतु की मरम्मती का कार्य शीघ्र होगा शुरू, मित्तल ब्रदर्स कंपनी के अधिकारियों ने सेतु की स्थिति का किया अवलोकन

मांझी(सारण) : यूपी- बिहार को जोड़ने वाला सरयु नदी के ऊपर स्थित जर्जर जयप्रभा सेतु की मरम्मती का कार्य लखनऊ की मित्तल ब्रदर्स कम्पनी को मिला है। गुरुवार को कम्पनी के अधिकारियों व कर्मियों ने सेतु की स्थिति का अवलोकन किया। कांट्रेक्टर अभय कुमार, कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एस अबुजार जाफरी व अतुल कुमार ने बताया कि एक हफ्ते के अन्दर जयप्रभा सेतु की मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी इंद्रजीत बैठा, स्थानीय थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, एएसआई गयूर अली आदि मौजूद थे।