मांझी। प्रखंड के गुर्दाहां कला गांव में महर्षि मेंही योग आश्रम के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के आयोजन को लेकर सोमवर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया।कलश यात्रा में शामिल लोग सरयू नदी के किनारे मांझी के राम घाट से कलश में पवित्र जल लेकर शनिचरा बाजार और हरिनारायण छपरा होते हुए कथा आयोजन स्थल पर पहुँचे। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार जगत कल्याण के उद्देश्य से बनारस से पधारे विद्वान आनन्द स्वरूप जी महाराज श्रीमद भागवत कथा का वाचन करेंगे। कलश यात्रा में लोजपा नेता मुंन्ना सिंह कौरुधौरु के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह सन्त गोपाल दास तथा प्रयाग साह आदि भी शामिल थे। कथा यज्ञ के संचालक गुरुचरण शर्मा ने यह जानकारी दी।