बेतिया – गौनाहा:– *घटतौली के शिकायत पर आपूर्ति पदाधिकारी किया ने जनवितरण दुकान का औचक निरीक्षण*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ मामला कम माप तौल से जुडा हुआ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गुरुवार को आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण दुकान का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाया गया।
आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया है कि लाभुक व जनप्रतिनिधियों से उन्हे राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली थी ।
गुरुवार को सुबह में राशन वितरण के दौरान लाभुक सदीक मियां को बीस किलो चावल की जगह अठारह किलो चावल व नुरी हवारी को अड़तालीस किलो चावल के जगह पैंतालीस किलो चावल जन वितरण दुकानदार मैजे माधोपुर द्वारा दिए जाने पर लोगों ने हंगामा खड़ा किया था। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रवेज आलम, सरपंच पति फिरोज आलम, वार्ड सदस्य मोहम्मद नूर हसन पहुंचकर मामले को रोकथाम किए। तथा आपूर्ति पदाधिकारी को सूचना देकर बुलाया। आपूर्ति पदाधिकारी पहुंचे तब तक दुकान बंद हो चुकी थी। जबकि दुकानदार रघुनाथ प्रसाद का कहना है कि उनका माप तौल सही है । लेकिन दुकान से अलग जाकर तौल कर साजिश के तहत राशन कम बता रहे हैं।
वही आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई है। जिससे प्रथम दृष्टीयता यह साबित होता है। कि दुकान में डीलर द्वारा माप तौल में गड़बड़ी की गई है। इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तय है।




Recent Comments