सीवान दक्षिणांचल के प्रसिद्ध SBS क्रिकेट कप पर छपरा की टीम ने एक विकेट से बलिया को हरा कर किया कब्जा
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

सीवान दक्षिणांचल के हृदय स्थली रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय की शहीद मैदान में रविवार को शहीद भगत सिंह समाजिक संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टी 20 टूर्नामेंट की एसबीएस कप का फाईनल मैच छपरा बनाम बलिया यूपी के बीच खेल गया। जिसमे छपरा की टीम ने बलिया यूपी को हरा कर एसबीएस कप पर कब्जा जमा मिला। खेल की प्रारंभ में बलिया की टीम ने टस जीत कर पहले बैटिंग करने की फैसला किया। जिनमे निर्धारित ऑवर 6 विकेट के नुकसान 189 रन बनाया । दूसरी पाली खेलने उतरी छपरा की 19 .5 गेंद पर 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन की लक्ष्य प्राप्त कर एसबीएस पर छपरा ने कब्जा जमा लिया।

आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता चन्द्र बिजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने विजेता टीम छपरा के कप्तान को विजेता ट्रॉफी प्रदान किया वही आयोजन के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ़ बंटी ने उप विजेता ट्रॉफी बलिया टीम को प्रदान किया। वही मुख्य अतिथि श्री यादव ने समारोह संबोधित करते हुए कहाँ की खेल में हार जीत होती है। हार से खेलाडिओ को हतोत्साहित नही होना चाहिए।

वही इस दौरान दोनों टीम के खिलाड़ीयो को धैर्य से खेलने की सराहना किया। फाइनल खेल की मैन ऑफ़ द मैच छपरा के रोहित कुमार को दिया गया। जिसमे 22 गेंद में 49 जिसमे छका तीन व चौक छ के सहयोग से हार की गाल से जीत में बदल दिया।मैन ऑफ़ द सीरीज ,वेस्ट ऑलराउंडर, वेस्ट गेंद दीपक पाण्डेय, वेस्ट कैचर व परफार्मर बलिया की ऋतू राज, वेस्ट फील्डर छपरा की अनूप कुमार, वेस्ट कीपर शिवम् , वेस्ट गेंद बाज रिषव पाण्डेय को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा दिया है । इस खेल की कमेंट्री सुजीत कुमार निराला,प्रसेनजित कुमार, एम्पायर मुन्ना भाई व रणजीत यादव, स्कोरर विकास गौरव अंकित सिंह ने किया।इस मौके मोहन प्रसाद विद्यार्थी,डा बीएन यादव, श्री राम प्रसाद सोनी,मोख्तार सिंह,मुखिया गोपाल सिंह,जमीर हसन,पंकज ठाकुर,सतीश पाण्डेय, आनन्द प्रसाद,प्रभुनाथ यादव,संजय कुमार सिंह,नर्वदेश्वर सोनी, संस्थान की अध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव मुनि देवी, कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा सहित हजारों दर्शक मौजूद थे।




Recent Comments