बेगुसराय:- क्या करिश्मा किया कोशिशों ने तेरी …. 
( दैनिक खोज खबर) संवाददाता शमीम कमर रेयाजी की कलम से 👉  
नारायणी साहित्य अकादमी देश में किसी परिचय की मोहताज नहीं बिहार इकाई बेगुसराय जिला के प्रसिद्ध साहित्यकार ,कवियत्री,अध्यापिका श्रीमती रंजना सिंह से भी संपूर्ण जिला ही नहीं बल्कि एक बड़ा साहित्यकारों का तबका परिचित है अभी हाल में नारायणी साहित्य अकादमी ने उन्हें बिहार इकाई ज़िला बेगूसराय का अध्यक्षय घोषित किया , इस बात से अंदाज़ा रंजना सिन्ह की योग्यता का लगाया जा सकता है ।आज अवसर था अकादमी के बैनर तले कवि गोष्टी “किरण सिविल सर्विसेस”सेंटर में किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां पूर्व प्राचार्य सह प्रखर साहित्यकार डॉक्टर सीता राम प्रभंजन जी ने किया वहीँ संचालन रंजना सिंह ने किया।
कार्यक्रम में शहर और शहर से बाहर से आए हुए कवियों,साहित्यकारों,गीतकारों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में शहर के जाने माने चिकित्सक सह साहित्यकार डॉक्टर राम रेखा सिंह,डॉक्टर राहुल,रामा मौसम,कवि और पत्रकार अशांत भोला,जनकवि दीनानाथ सुमित्र, सच्चिदानंद पाठक,पत्रकार एस.एन.सुमन ,डॉक्टर भगवान प्रसाद,मिथिलेश मिश्र वीरेंद्र कुमार,डॉक्टर शिगुफ्ता,दिव्या चौहान,रंजू ज्योति,शारदा ,सिम्मी परवीन,सुप्रिया सिंह,रश्मि रथी,रेखा कुमारी आदि कवि व कवियत्रियों ने अपनी कविताओं से सबको सराबोर किया।रंजना सिंह ने हर महीने इस तरह की महफ़िल सजाने के वादे के साथ सभी अतिथियों साहित्यकारों कवियों के धन्येवाद के साथ  कार्यक्रम का समापन किया ।