अभिभावकों को गुमराह करते व शहर का सौंदर्य बिगाड़ते स्कूलों के पोस्टर
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ  ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 21 मई । सहित पूरे प्रदेश में ज्यो ज्यो परीक्षाओ के परिणाम आ रहे है त्यों त्यो निजी शिक्षण संस्थांन अपने प्रतिस्ठानो का प्रचार प्रसार करने के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर लगा कर 100% रिजल्ट का दावा करने में लगे हैं और हकीकत कुछ और है , बच्चो के प्रतिशत बढ़ा चढ़ाकर पोस्टरों पर अंकित किये जा रहे है और भर्मित करती भाषा शैली में अभिभावकों को गुमराह करने का प्रयास ।
    वही हर जगह स्वछता अभियान का दावा किया जा रहा है और कुछ लोग स्वछता अभियान में लगे भी है पर इन सब को धत्ता दिखाते हुए यह निजी शिक्षण संस्थान शहर में जगह जगह अपने बैनर पोस्टर लगा कर स्वछता अभियान की धज्जियां उड़ाने पर तुले है और तो और पौराणिक और प्रचीन विरासतों पर भी पोस्टर चिपका कर यह लोग शहर को बदरंग बनाने से बाज नहीं आ रहे ।
    समाजिक कार्यकर्त्ता लाल सिंह राजपुरोहित ने नगर निगम को ज्ञपन देकर इन निजी शिक्षण संस्थाओं पर कार्यवाही की मांग की है वही श्री डूंगरगढ़ में भी जागरूक लोगों ने, अन्य संस्थाओं ने भी इन पर कार्यवाही की मांग प्रसाशन से की है ।
कानून में कड़ी सजा का है प्रावधान:-
   सार्वजनिक संपत्ति, बिजली के खंभे और किसी भी अन्य सरकारी इमारत, पर पोस्टर-बैनर लगाने को गैर कानूनी माना गया है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ  सजा या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। 
   परन्तु नगर निगम,नगर पालिका की उदासीनता के चलते इन लोगो के होश्ले बुलंद है और कानून की धज्जिया उड़ाने में लगे हैं।
श्रीडूंगरगढ़ से मुकेश जाखड़ की रिपोर्ट।