👉बिहार में भाजपा और जदयू अब 17-17 लोकसभा सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 👈

✍नवीन सिंह परमार 
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
🔴लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अहम माने जाने वाले बिहार में अब भाजपा के नेतृत्व में NDA मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी । पिछले कुछ दिनों से सीटों की बंटवारे को लेकर मीडिया के द्वारा चलाए जा रहे विवाद पर  रविवार को   NDA के नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के विराम लगा दिया । 


दिल्ली से प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार में भाजपा और जदयू अब 17-17 लोकसभा सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी । इसका फैसला रविवार को  नयी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हुयी बैठक में लिया गया । बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान समेत संसद चिराग पासवान व भाजपा के बिहार प्रभारी प्रोफेसर भूपेंद्र यादव  भी शामिल थे ।
बैठक के बाद अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी घोषणा की और सीटों पर चल रही खींचतान को समाप्त करते हुए फैसला कर दिया । इसके साथ ही केन्द्रीय मत्री रामविलास पासवान को राज्यसभा में भी भेजने पर अपनी सहमति दे दी ।
••••••••••••••••