
कैंप लगाकर गरीब तथा असहाय लोगो के बीच गर्म कपड़े बांटे गये
मांझी(सारण) अल-हक फाउंडेशन के तहत कैंप लगा कर गरीब तथा असहाय लोगो के बीच कम्बल,स्वेटर,शॉल का वितरण किया गया.कैंप में 100 महिला तथा पुरुषो के बीच कम्बल वितरित किये गए.जबकि एक से पांच साल के बच्चो के बीच स्वेटर का भी वितरण किया गया. गरीब तथा असहाय महिलाएं तथा पुरुष कंबल पाकर काफी खुश दिखे. इस का आयोजन प्रशिद्ध धरणी दास मंदिर परिसर में किया गया . शिविर में डॉ जफर इमाम, डॉ मोजिबुल हक, डॉ मोजाहिदुल हक,डॉ एकबाल अहमद, डॉ जमील अखतर, ई सदाम हुसैन, आसिफ अली,अफसर आलम, शाहरुख आलम, फिराक अमहद, राजा के अलावा बडी संख्या में लोग मौजूद थे.




Recent Comments