अमित कुमार पोद्दार बखरी बेगूसराय की रिपोर्ट
बखरी बाजार के बगरस बिशनपुर गांव में बिजली की करंट लगने से वृद्ध दंपत्ति रामविलास पासवान एवं उनकी पत्नी विमला देवी की मौत मौका ए वारदात पर ही हो गई ।आसपास के लोग जब उन्हें मृत अवस्था में बखरी पीएचसी ले गए तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया वापस गांव आने पर बिजली एसडीओ बिजली विभाग के सभी पदाधिकारी बखरी एसडीओ थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं विधायक उपेंद्र पासवान ने मुआवजे का आश्वासन दिया है एवं तत्काल ही ग्राम पंचायत मुखिया द्वारा 3000 की राशि परिजनों को दिया गया है जिससे वह बाकी संस्कार के काम कर सके एवं बिजली विभाग द्वारा तीन से चार दिन के अंदर मुआवजा राशि दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रामविलास पासवान अपने चापाकल पर नहा रहे थे एवं कपड़ा धो कर अपने अलगनी पर टांग रहे थे कपड़ा टांगने के दौरान उनका हाथ बिजली के नंगे तार पर टच हो गया जिससे वह चिल्लाय चिल्लाने के दौरान उनकी पत्नी विमला देवी उनको छुड़ाने गई एवं वह भी इस करंट का शिकार बन गई जब तक आसपास के लोग बिजली के संपर्क को बंद करवाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों दंपति की मौत हो चुकी थी




Recent Comments