*सीवान के नौतन में गिरफ्तार शराब तस्कर को भेजा गया जेल*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गाँव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.विदित हो कि सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया खालिसपुर निवासी रवीन्द्र राम का पुत्र मंकेश्वर राम सोमवार की रात्रि में उत्तर प्रदेश के रामपुर से मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहा था इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना प्रभारी प्रदीप राम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से उत्तर प्रदेश निर्मित 145 बोतल देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई.थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राम ने बताया कि तस्कर के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया.




Recent Comments