बार बिजली कटौती से आमजन परेशान , बार बार होती है ट्रिपिग
गांजन जी एस एस पर सुविधाओं के आभाव में खतरे की नौकरी कर रहे कर्मचारी

फ़िरोज़ खान (Edited by आज़ाद नेब )
बारां 19 मई। देवरी क्षेत्र में बार बार बिजली कटौती होने से लोगो में काफी रोष है हर 10 मिनिट 20 मिनिट में बिजली जाने के कारण लोगो को समय पर बिजली नही मिल रही है जिससे लोग बूँद बूँद पानी के लिये भी तरस रहे है नल आने का समय होते ही अगर फाल्ट हो जाता है तो उसे सही करने में कई घंटे लग जाते है जिससे लोग पानी नही भर पाते है कस्बे के निकट बने गांजन जी एस एस पर कर्मचारिओं को उपयुक्त सुविधाएँ नही मिलने से वे खतरे के बीच नौकरी करने को मजबूर है । प्राइवेट नौकरी कर रहे भूरा यादव ,नरेश यादव ,नीरज मेहता ने बताया कि बिजली सबस्टेशन पर न तो हेलमेट है ग्रब्स भी टूट गये है ,सूज भी नही है है जिससे लाइट चालू करते समय हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है । कई बार कर्मचारी करंट लगने से चोटिल भी हो गये है । उन्होने बताया कि बील खेडा माल और कस्बा थाना के ब्रेकर भी बहुत दिनो से खराब है जिससे हमेशा फाल्ट होते रहते है जिन्हे सही करने में बहुत समय लगता है कर्मचारिओं ने ज़रूरी समान उपलब्ध कराने की माँग की है
इस बारे में बील खेडा माल लाइन में अनीष खान ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारिओ को बता रखा है जल्द ही व्यवस्था की जायेगी ।
क्षेत्र के सभी जी एस एस ठेके पर चले गये है अब उनकी सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेकेदार ही है ठेकेदार द्वारा की कर्मचारी लगाये गये है जी एस एस का पूरा कार्य ठेकेदार ही देखेगा ।




Recent Comments