स्व. गुरुशरण छाबड़ा के नाम पर स्कूल और सड़क का नामांकरण कर उनकी शहादत का सम्मान 
सरकार का आभार प्रकट करते पूनम अंकुर छाबडा ने कहा संपूर्ण शराब बंदी कर दे उनको श्रद्धांजलि
आजाद नेब चीफ ब्यूरो राजस्थान
जयपुर 19 मई। प्रदेश में सशक्त लोकायुक्त एवं संपूर्ण शराब बंदी के लिए शहादत देने वाले पूर्व विधायक स्व.गुरुशरण छाबड़ा के नाम पर जयपुर में चंबल पॉवर हाउस रोड का नाम और सूरतगढ़ पुरानी आबादी में स्कूल का नाम स्व.गुरुशरण छाबड़ा के नाम पर कर दिया गया है। 
जिसके बाद जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने सीएम वसुंधरा राजे, उनके कई मंत्रियों और जिलाधिकारियों का आभार व्यक्त करते कहा कि सरकार सकारात्मक रूप से चिंतन करते हुए प्रदेश में संपूर्ण शराब बंदी भी लागू कर स्व. गुरुशरण छाबड़ा की शहादत का सम्मान करे।
गौरतलब है कि 5 नवम्बर 2016 को पूनम अंकुर छाबडा के आमरण अनशन के दौरान हुए समझौते में सड़क का नाम और स्कूल का नाम स्व. छाबडा के नाम पर रखने का समझौता सरकार ने पूनम अंकुर छाबडा के साथ किया था। जिसके बाद 17 मार्च 2017 को सरकार ने आदेश जारी कर सूरतगढ़ में स्कूल का नाम स्व. छाबडा के नाम कर दिया और जयपुर में चम्बल पॉवर हाउस रोड का नाम गुरुशरण छाबड़ा मार्ग कर उनके नाम पट्ट लगा दिया।