भीलवाड़ा पुलिस हुई सक्रिय,12 HS चैक 3 स्टोरिये गिरफ्तार

दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
भीलवाड़ा सिटी 19 मई। जिले में आज पुलिस कप्तान प्रदीपमोहन शर्मा के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा के निर्देशन में आज हिस्ट्रीशिटर के खिलाफ अभियान चलाकर उनको चैक किया गया । जिले में अलग अलग जगहो पर 9 थानो की पुलिस ने आज घर घर जाकर 12 हिस्ट्रीशिटरो को चैक कर उनकी गतिविधियां नोट की । एकाएक इस तरह की कार्यवाही से हडकंप मच गया । साथ ही पुलिस थाना प्रतापनगर ने चन्द्रशेखर आजाद नगर में केबिन की आड में जुवा सट्टा संचालित करते 3 स्टोरियो अशौक मोटवानी, शास्त्रीनगर,महेश गंगवानी पंचवटी व ओमप्रकाश उर्फ टिंगू लखानी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 6100 जुवा राशी बरामद की है ।