मिशन इन्द्रधनुष अभियान का तीसरा दौर बुधवार से, वंचित बच्चों के लगेगें टीके
फिरोज खान
कोटा 6 जून। टीकाकरण से अछूते एवं ड्रॉपआपट बच्चों को 9 घातक बीमारियों से बचाव के लिए 7 अप्रेेल से शुरू हुआ ’’मिशन इन्द्रधनुष अभियान’’ का तीसरा दौर बुधवार से शुरू होकर एक सप्ताह के लिए फिर चलेगा। इस अभियान में जन्म से लेकर 6 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। आरसीएचओ डॉ आरके लवानिया ने बताया कि अभियान में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की खोज-पहचान कर उन्हे निर्धारित टीकाकरण सारणी के मुताबिक टीके लगाए जा रहे हैं। इसमे एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वीहीन क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों, ईंट भट्टों, निमार्ण साइटों, घुमक्कड परिवार, दूर दराज के गांव एवं ढाणियों और खदान क्षेत्रों में बूथ लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी टीटी के टीके लगाए जा रहे हैं।     
     गौरतलब है कि इस अभियान में बच्चों को 9 जानलेवा बीमारियों जैसे – टी.बी., पोलियो, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनस, न्यूमोनिया, डायरिया, खसरा, पीलिया एवं रतौंधी रोगों से बचाव के टीके निःशुल्क लगाए जाते हैं। इस वर्ष के अभियान का चौथा और आखरी दौर जुलाई माह में भी 7 से 13 तक चलेगा।