पेट्रोल लेने आए लोगों ने पंप कर्मचारी को पीटा एक घायल
राकेश फौजदार 
भरतपुर 14 अप्रैल। राजस्थान में करौली के हिंडौन सिटी शहर में महवा मार्ग स्थित ताडक़ेश्वर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लेन-देन को लेकर सेल्सकर्मी और ग्राहक में कहासुनी ब मारपीट हो जाने से सेल्सकर्मी घालय हो गया। ग्राहक के साथ आए आधा दर्जन लोगों ने मिलकर सेल्सकर्मी से मारपीट कर दी। घायल सेल्सकर्मी को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।