सारण : प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित ।

————————————————————————-

उत्क्रमित मध्य बिद्यालय चैनपुर के छात्रों ने मारी बाजी।

——————————————————————

#देवेन्द्र कुमार सिंह

एकमा

प्रखंड के रौशन शाही व सिसवन प्रखंड के सुमित कुमार तिवारी व हिमांशु पटेल रहे अव्वल ।————————————————————————-रसूलपुर -विगत एक सप्ताह पूर्व रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा बाजार पर आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया ।घोषित परिणाम में बंगरे के बारी निवासी सुमित कुमार तिवारी प्रथम सारण के देवपुरा निवासी रौशन शाही द्वितीय व चैनपुर के हिमांशु पटेल तृतीय स्थान पाकर अपनी प्रतिभा को उत्कृष्ट किया।उपरोक्त सभी छात्र उत्क्रमित मध्य बिद्यालय चैनपुर के हैं ।साथ ही टाॅप 20 के छात्र -छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा को उजागर किया ।भाजपा नेता कामेश्वर सिंह मुन्ना काँग्रेस नेता नरेन्द्र प्रताप मिश्रा व जिप सदस्या बर्षा देबी ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया ।परीक्षा समिति की ओर से प्रथम स्थान पर रहे छात्र को रेंजर साईकिल द्वितीय को साईकिल व तृतीय स्थान पर रहे छात्र को टेबलेट भेंट कर सम्मानित किया गया वही टाॅप 20 के के छात्र -छात्राओं को 500 रूपये से 2000 रूपये तक के किताबें, डिक्शनरी व अन्य पारितोषिक भेंट किया गया वहीं पाँच अन्य छात्रों को बर्ग 6 से मैट्रीक तक के समूचित खर्च का वहन करने की भी घोषणा परीक्षा समिति द्वारा किया गया।मौके पर ध्रमेन्द्र पाण्डेय, आनंद जी,बलिराम दुबे,चन्दन दुबे,पप्पू बर्मा, उपेन्द्र सिंह, अबिनाश जी,रमेश सिंह व समिति के अन्य सदस्यों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।