बारिश सिर पर, अब तक नही हुई समरानियां में नालियों की सफाई
लोगो ने बारिश से पहले गंदगी हटाने की मांग उठाई
फ़िरोज़ खान
बारां 20 जून । समरानियां कस्बे में बारिश से पहले मुख्य मार्गो की नालियों की सफाई नही होने से लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत की ओर से मानसून से पहले कस्बे के मुख्य मार्गो पर नालियो की सफाई नही करवाने से घरो का पानी निकलकर रोड़ पर फैल रहा है। इसके चलते रोड पर कीचड़ होने से वाहन चालको के साथ पैदल चलने वालो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है, लेकिन बारिश से पहले अभी तक पंचायत की ओर से मुख्य मार्गो की नालियों की सफाई का कार्य शुरू नही किया गया है। ऐसे मे बारिश होने के बाद नालियों में जमा गंदगी के चलते रोड पर पानी का जलभराव होने के बाद दुकानो व घरो में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडेगा। कस्बेवासियों ने बारिश से पहले नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
सरपंच मनीष सहरिया ने बताया की बारिश को देखते हुए नालियों की सफाई करवा दी जायेगी।