बेंगूं के IAS भारत भूषण व्यास,जम्मू-कश्मीर के मुख्यसचिव बने
दिलीप मेहता 
बेंगू 8 मई। पुलिस और सेना पर पत्थरबाजी से अशांत जम्मू-कश्मीर की ब्यूरोक्रेसी अब मेवाड अंचल के बेगूं निवासी सीनियर IAS भारतभूषण व्यास के कंधो पर आ गई है । वहां की महबूबा मुफ्ती सरकार ने व्यास को मुख्य सचिव बनाया है । बेंगूं में 15 अक्टूबर  सन् 1957 में जन्में व्यास स्व. छोटूलालजी बिल्लू  [व्यास ]के चोथे पुत्र है । व्यास के पिताश्री भी अपने जमाने के दमंग थानेदार रहे है जिनके चर्चे आज भी  उदयपुर वासी जानते है । इनके बडे भाई स्व. आजाद शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे है । इससे पहले व्यास जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री के प्रिंसीपल सेक्रेट्री व सलाहकार पद पर रहे है ।भारत भूषण व्यास के पिताश्री छोटूलाल जी बिल्लू जो उस जमाने में थानेदार थे उनके बारे में उनकी दमंगता के किस्से पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी व न्याय पंचायत के चेयरमेन रहे मोहनसिंह मेहता सुनाते रहते है ।
बेंगू निवासी व्यास के इतने बडे ओहदे पर पहुंचने से बेंगू, मांडलगढ के साथ साथ पुरे मेवाड के गौतम समाज को भी समाज के इस लाल पर गर्व है ।