पुलिस कमिश्नर सहित आला अफसरो के खिलाफ जमानती वारंट जारी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 21 अप्रैल। राज्य की राजधानी के बहुचर्चित BMW हिट एंड रन मामले में जयपुर की एक अदालत ने जयपुर पुलिस कमिश्नर सहित अन्य आरपीएससी अधिकारियों को 20 मई को जमानती वारंट जारी कर तलब किया है। इस संबंध में महानगर मजिस्ट्रट क्रम 11 की अदालत में निर्दलीय विधायक नंदकिशोर महरिया के पुत्र सिद्धार्थ महरिया ने पुलिस के खिलाफ इस्तगासा पेश किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्रनर संजय अग्रवाल, एडीशनल पुलिस कमिश्रनर प्रफुल्ल कुमार व डीसीपी (साउथ) मनीष अग्रवाल के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। अदालत ने RPS योगेश गोयल और रामगोपाल को भी तलब किया है।