नौतन:- बगही मे युवक की गला घोटकर हत्या
■ हत्या से ग्रामीणो मे फैली सनसनी
■ बैरिया पुलिस को उठानी पड़ी मुसक्त
■ जितनी मुँह उतनी किस्म की बात
■ मोनाब खाॅ का सपना रहा अधूरा 
✍“दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 नौतन के स्थानीय थाना क्षेत्र के खाड्डा पंचायत के पुरन्दरपुर गांव के सुल्तान खाॅ के 45 वर्षीय पुत्र मोनाब खाॅ को अपराधियो ने गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया । उसके बाद बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बकुलिया टोला मे नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के समीप मृतक मोनाब खाॅ के मृत शव को अपराधियो ने छोड़ दिया । जब शुक्रवार सुबह ग्रामीणो ने शौच करने पहुंचा तो देखा कि मोनाब खाॅ का मृत शव पड़ा हुआ देखकर ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई । ग्रामीणो ने इसकी सूचना नौतन पुलिस तथा बैरिया पुलीस को फोन पर दी । लेकिन प्रशासन कई घंटो बाद घटनास्थल पर पहुंची । जिससे ग्रामीणो मे काफी आक्रोश का विषय बना हुआ था । घटनास्थल पर पहुंचे बेतिया एस डी पी ओ संजय कुमार झा ने बताया कि मृतक मोनाब खाॅ को साल से गला घोटकर हत्या कर दी गई है , और दाहिने हाथ मे कटा कानिशान है । मृतक के बड़े भाई मुन्ना खाॅ ने बताया कि मेरा पूरा परिवार गुरूवार रात्रि आठ बजे खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे, तभी मेरा भाई मोनाब खाॅ ने बोला कि मै बगही न्योता करने जा रहा हूँ , और चला गया । उसके बाद रात्रि मे घर नही पहुंचा । सुबह मे लोगो ने घटना की जानकारी दी ।
● बैरिया पुलिस को झेलनी पड़ी मुसकत
बैरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, तो ग्रामीणो ने रोक लगा दी, और कहा कि वरीय अधिकारी या डाॅग को बुलाकर जांच कराने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ।
● जितनी मुँह उतनी बात
ग्रामीण आपस मे ही चर्चा कर रहे थे कि मोनाब खाॅ पहले से ही आचरणहीन थे । जो विगत एक वर्ष पहले तो बगही गांव के एक महिला के साथ अवैध संबंध था । तो महिला को बुरी तरह से हत्या कर फेंका गया था ।
सूत्रो पर यकीन करे तो मोनाब खाॅ के हत्या के पिछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रतित हो रहा है ।
● मोनाब खाॅ का सपना रहा अधूरा
मोनाब खाॅ ने अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर बताया कि अपना गाड़ी बेंच दी गई है । मै कल ही बुलेट मोटरसाइकिल खरीदकर लाउॅगा । उक्त जानकारी मृतक मोनाब खाॅ की पत्नी आयसा खातून ने विलाप करते हुए बताई ।
घटनास्थल पर पहुंचे नौतन थानाध्यक्ष श्री कुन्दन कुमार सिंह तथा बैरिया थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक मे कोई भी बात बताई जाएगी । पुलिस छानबीन कर रही है । खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास न ही कोई लिखित आवेदन था और न ही कोई गिरफ्तारी ।।




Recent Comments