चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर उदाकिशुनगंज !

विधायक की फाईल फोटो

मधेपुरा – मुरलीगंज थाना क्षेत्र  में  घायल युवक लक्ष्मण साह की पुत्री किरण कुमारी के बयान पर बिहारीगंज से जदयू के विधायक निरंजन मेहता के  सड़क हादसे मामले को लेकर प्राथमिकी मुरलीगंज थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुरलीगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के पोखर टोला  निवासी लक्ष्मण साह की पुत्री किरण कुमारी (20) ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि नौ अप्रैल को मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा के पास जदयू विधायक के वाहन से उनके पिता लक्ष्मण साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिनका इलाज के लिए पहले बिहारीगंज छोड़ा गया इसके पश्चात उन्हें रेफर सिल्लीगुड़ी किया गया जहां उनका इलाज  चल रहा है। 
अपने दिये आवेदन में किरण  ने कहा है कि धक्का मारने के बाद घायलावस्था में एस्कार्ट पार्टी इलाज के लिए बिहारीगंज पीएचसी ले जाकर छोड़ कर वापस  हो गया उस दिन उस वाहन पर बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता भी  सवार थे। 
उधर सुत्रों की माने तो इस संबंध में मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल की पुत्री के आवेदन पर प्रथम दृष्टया  प्राथमिकी दर्ज कर  ली गयी ! 
उधर इस संबंध में प्रशासन के लिए गाड़ी न० व चालक  की पहचान खोज  का बिषय है  ,जिसपर प्रशासनिक जाँच शुरू है !