•भूमि विवाद में हुई मारपीट चार लोग जख्मी बबीता देवी ने पुलिस को दिया आवेदन
दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी:- छतौनी थाना के बरियारपुर गांव में शुक्रवार के सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला बबीता देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि उनकी जमीन पर गांव के ही लोग नाद और खूंटा लगा रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो मारपीट कर आभूषण छीन लिए।
आवेदन में रामबाबू सिंह अशोक सिंह, राधेशयाम सिंह, सुबोध कुमार, मीना देवी को आरोपित किया गया है। मारपीट में बबीता देव, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी और पुष्पा कुमारी जख्मी हो गई हैं।




Recent Comments