योगापट्टी:-सड़क निर्माण मे अनियमितता को लेकर प्रदर्शन

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखण्ड में मटकोटा चौक से मच्छरगांवा जाने वाली मुख्य सड़क मे चल रहे पीचीन्ग कार्य मे अनियमितता को लेकर स्थानीय दर्जनो ग्रामीणो ने कार्य बंद कराकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कंपनी के संवेदक और विभाग के अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर घंटो सडक जाम किया प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी  राकेश सिंह वृजकिशोर सिंह आदि लोगो ने आरोप लगाया कि फतेहपुर के मटकोटा चौक से मच्छरगांवा जाने वाली मुख्य सड़क मे वर्षो से जगह-जगह टूट टूट कर गढ्ढा मे तब्दील हो गया था ।


जिसका निर्माण कार्य वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा पीचिन्ग कार्य गुरुवार को शुरूआत की गई । निर्माण कार्य के 24 घंटे के बाद ही पीच की स्थित जगह जगह पीच का चट उखड उखड पहले जैसा ही हो गया । इन लोगो ने बताया कि सड़क मे बने गढ्ढा मे संवेदक द्वारा गिट्टी और मिट्टी की मिलावट कर बराबर किया गया है । और पहले से जगह-जगह बचे पीच के उपर आन्शिक रूप से रव मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है । जिससे बडे-बडे वाहन की कौन कहे दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगो के पैरो की ठोकर से नये पीच किये गये सड़क का रव मेटेरियल उखड उखडकर अपनी मजबूती को दर्शा रहा है।

फिरोज मलिक दिलीप ओझा ने कहा कि संवेदक और अभियंता आपस मे मिलीभगत कर सड़क निर्माण कार्य मे अनियमितता बरत रहे है । और सड़क निर्माण के प्राक्कलन मे दिए गए रव मेटेरियल का इस्तेमाल न कर अपनी मनमानी ढंग से कार्य करने के लिए निर्माण कार्य देर शाम मे किया जा रहा है । इन लोगो ने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने के एक दिन बाद भी विभाग के जेईई निर्माण कार्य देखने नही आये। इस तरह से सड़क निर्माण कार्य कराया गया तो महीना दिन भी सड़क पर परिचालन नही हो पाएगा।

लोगो ने कहा कि निर्माण कार्य तत्काल बंद कराया गया है। कार्यस्थल पर जबतक विभाग के संवेदक रह कर प्राक्कलन के हिसाब से रव मेटेरियल का इस्तेमाल नही करवाएंगे तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।

ग्रामीण कुन्दन चौधरी वृजेश चौधरी ने कहा कि विभाग के पदाधिकारियो को चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करना चाहिए नही तो संवेदक अपनी मनमानी कर सड़क की तस्वीर खड़ा कर पैसा की लूट कर चलते बनेगे और हम लोगो को पहले जैसा जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढा का हिचकोले खाकर दुर्घटना का शिकार होना पडे़गा.

विरोध प्रदर्शन मे मनोज सिंह वृजकिशोर सिंह वृजेश चौधरी दिलीप ओझा गुड्डू गुप्ता आदेश कुमार धनलाल प्रसाद कुन्दन कुमार फिरोज खान रमेश प्रसाद लालबाबू पासवान आदि लोग रहे.