दिघवारा वैश्य समाज ने लालू-राबडी के प्रति आभार व्यक्त की
दिघवारा (सारण) दिघवारा वैश्य समाज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रेमचंद गुप्ता को राज्यसभा के टिकट पर बधाईयाँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि श्रीगुप्ता वैश्य समाज की आवाज़ बनेंगे । शिक्षा विद् डाक्टर अरबिन्द कुमार ने कहा कि डाक्टर गुप्ता का संबंध दिघवारा से बहुत ही आत्मीय रहा है। अपने मंत्रित्व काल में उन्होंने दिघवारा के दर्द को शिद्दत से महसूस किया है। डाक्टर अरबिन्द कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय व सोशल इंजीनियरिंग को मूर्त रूप वालों में डाक्टर गुप्ता अगली पंक्ति के नेता हैं बहरहाल, बिहार से राज्य सभा का प्रतिनिधित्व का अवसर देकर राजद सुप्रियो लालू प्रसाद यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने वैश्वों का दिल जीत लिया है। एतदर्थ, लालू-राबडी बधाई के पात्र हैं । दिघवारा वैश्य समाज कार्यालय में संपन्न बैठक में रंगकर्मी महेश स्वर्णकार ने लालू-राबडी को सच्चे समाजवादी करार देते हुए प्रेमचंद गुप्ता को राज्यसभा के टिकट देने पर सांगीतिक बधाई दी। इस अवसर पर अजय गुप्त, शिवचरण साह, मनीष कुमार, सूर्य नारायण प्रसाद, गणपति मुंशी, प्रहलाद साह, अरूण साह, रणजीत कुमार गुप्ता आदि ने लालू-राबडी के प्रति आभार व्यक्त की ।




Recent Comments